मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से ईस्टर पर्व पर बच्चों के लिए ईस्टर एग हंट कार्यक्रम किया आयोजित।

टेªडर्स एसोसिएशन ने चर्च में ईस्टर एग हंट कार्यक्रम में बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। फोटो कैप्शन एग हंट कार्यक्रम मसूरी 1 से 2
मसूरी:- कुलड़ी स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च प्रांगण में रजत अग्रवाल एवं मसूरी  ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से ईस्टर पर्व पर बच्चों के मनोरंजन के लिए ईस्टर एग हंट कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
सेंटर मेथोडिस्ट चर्च में ईस्टर पर्व के बाद मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से बच्चों के लिए ईस्टर एग हंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए चर्च के पास्टर विवेक चंद ने सभी को ईस्टर पर्व की बधाई दी व कहा कि यह दिन आपस में प्रेम करने का दिन है, आपस में मतभेद खत्म करने का दिन है। क्यो कि इस दिन बुराई पर सच्चाई की जीत हुई थी व प्रभु यीशु सूली पर चढने के बाद जिंदा हो गये थे। इस मौके पर मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने प्रतियोगिता व मनोरंजक खेलों का शुभारंभ करते हुए सभी को ईस्टर पर्व की बधाई दी व कहा कि एसोसिएशन को दूसरी बार ईस्टर पर ईस्टर हंट कार्यक्रम करने का सौभाग्य मिला है। इस मौके पर ईस्टर बन्नी सहित अनेक मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साह से प्रतिभाग किया व पूरा आनंद लिया। इस मौके पर बच्चों को उपहार व पुरस्कार सहित अल्पाहार भी दिया गया। इस मौके पर आभा अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, प्रेम सिंह, नीरज सिंह, विजय रमोला, जोगेंद्र सिंह, नागेद्र उनियाल, रोहित प्रसाद, अवतार कुकरेजा, गुड मोहन राणा, राजेश्वरी नेगी,सहित ईसाई समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।