मसूरी:- लोक सभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने चार सौ पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित की, जिसमें वक्ताओं ने जनता का आहवान किया कि आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को भारी बहुमत से जिता कर केंद्र में मोदी सरकार बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।
लाइब्रेरी स्थित गुरूद्वारा साहिब ट्रस्ट के सभागार में आयोजित चार सौ पार पर चर्चा के दौरान बतौर मुख्य वक्ता पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि केंद्र में मजबूत सरकार बनाने के लिए मोदी की सरकार बननी जरूरी है। उन्होंने मजूदरों, गाईड यूनियन सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों का आहवान किया कि सभी टिहरी लोक सभा से भाजपा की प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को मत देकर विजयी बनाये व अपने परिवार सहित आस पास के लोगों को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंनेे केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर जाति, धर्म व वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा की एकमात्र ऐसा दल है जो विकास की बात करती है, सबके विकास, विश्वास व सबके साथ की बात करती है यहीं कारण है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। प्रदेश में मुख्य मंत्री धामी लगातार विकास कार्य कर रहे है, डबल इंजन की सरकार होने से विकास को गति मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद का कार्य नीति व कानून बनाना है व बडी योजनाओं को प्रदेश में लाना है, जिस कारण वह जनता के कम ही मिल पाती है। विधानसभा स्तर पर विधायक कार्य करता है व नगर स्तर पर पालिकाध्यक्ष कार्य करता है। उन्होंने इस मौके पर यह भी आहवान किया कि आगामी समय में नगर पालिका के चुनाव भी होने है, उसमें भी भाजपा के प्रत्याशी को विजयी बनायें ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। इस मौके पर भाजपा युवामोर्चा के प्रदेश सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ आर्यनदेव उनियाल ने विस्तार से सांसद, विधायक व पालिकाध्यक्ष के कार्याे के बारे में अवगत कराया ताकि जनता भ्रमित न हो। मोदी सरकार ने अनेक जनहित के कार्य किए है, व अनेक समस्याओं का समाधान किया है, पांच सौ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद राम मंदिर का निर्माण करवाया, कश्मीर से धारा 370 हटाई व आज कश्मीर तीव्र गति से विकास के रास्ते पर चल पड़ा है, देश के अस्सी करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन दिया जा रहा है, हर घर जल हर घर जल, उज्जवला योजना, मुद्रा लोन सहित अनेक योजनाएं बनाई जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि टिहरी लोक सभा से महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह को जीताये व उत्तराखंड की पांचो सीटें जीता कर भाजपा का परचम लहराये। वही निकाय चुनावों के लिए भी जनता को तैयार रहने के लिए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को विजय बना कर विकास की गति को बढ़ाये व भ्रष्टाचार को बढ़ावा न मिल सके। इस अवसर पर पुष्पा पडियार, विजय रमोला, नर्मदा नेगी, पुष्पा पुंडीर, राजेश्वरी नेगी , प्रभा बर्थवाल, मंजू चौहान, सुनील रतूड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

