निर्दलीय प्रत्याशी बांबी पंवार के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब।

मसूरी:-  टिहरी संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पवार के समर्थन में यूकेडी, राज्य आंदोलनकारी शक्तियां व  युवा शक्ति ने उत्तराखंड की अस्मिता, जल जंगल जमीन और पहाड़ के मूलभूत सवालों को लेकर टिहरी बस स्टैंड से लाइब्रेरी चौक तक विशाल रैली व जन संपर्क किया।

लाइब्रेरी चौक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए  टिहरी लोकसभा प्रत्याशी  बॉबी पवार ने कहा कि वह राज्य के युवाओं व राज्य की जनता के हक हकूक के साथ भाजपा सरकार द्वारा किए गए कोठाराघात के सवाल पर जनता के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई मूल निवास ,भू कानून व प्रदेश सरकारों द्वारा किए गए घोटाले को उजागर करने की रहेगी ,उन्हें क्षेत्र में अपार जन समर्थन मिल रहा है और चुनाव में कोई चुनौती नहीं है।

उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के संरक्षक जयप्रकाश उत्तराखंड में अपने संबोधन में कहा कि पिछले 24 सालों से भारी-बड़ी से भाजपा व कांग्रेस ने सत्ता में रहकर प्रदेश को दिवालिया बना दिया है, युवाओं की नौकरियां बेची जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की  कि मूल निवास, भू कानून व जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ने वाले युवा प्रत्याशी बॉबी पवार को भारी मतों से विजय बनाएं। रैली का नेतृत्व  युवा नेता नितिन दत्त व मोहन  कैंतुरा ने किया। रैली में युवाओं सहित सैकड़ो लोगों ने शिरकत की।