मसूरी:-पर्यटन नगरी में पॉलीथीन पर पूर्ण प्रतिबंध होने के बाद भी बाजारों में पॉलीथीन का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। जबकि नगर पालिका की ओर से लगातार समय समय पर दुकानों की चैकिंग की जाती है लेकिन इसके बाद भी व्यापारी मानने को तैयार नहीं है। कुलड़ी क्षेत्र में नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग की ओर से दुकानों पर छापे मारी की गई व दो दुकानों से पॉलीथीन मिलने के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड दिया गया।
पर्यटन नगरी में प्रतिबंध के बाद भी पॉलीथीन का प्रयोग नहीं रूक रहा है। अधिकतर छोटे दुकानदार पॉलीथीन का प्रयोग कर रहे हैं जबकि पालिका की ओर से लगातार चैकिंग अभियान समय समय पर चलाया जाता रहता है। खास कर सब्जी व परचून की दुकानों पर पॉलीथीन का प्रयोग किया जाता है, दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक ही पॉलीथीन में सामान मांगते हैं जिस कारण उन्हें मजबूरी में पॉलीथीन देनी पड़ती है। जबकि नगर पालिका क्षेत्र में पॉलीथीन में सामान देना कानूनन अपराध है जिस पर पालिका समय समय पर चालान करती रहती है। इसी कड़ी में नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कुलड़ी क्षेत्र में दुकानों पर छापे मारी की व दो दुकानों से पॉलीथीन मिलने पर उनका चालान किया गया। नगर पालिका सफाई नायक प्रताप ने बताया कि चैकिंग के दौरान दो दुकानों में पॉलीथीन पायी गई जिनको हिदायत देकर छोड़ दिया गया। । उन्होंने बताया कि पालिका समय समय पर दुकानों की चैकिंग करती रहती है व पांच सौ से एक हजार तक का चालान करती है ताकि दुकानदार पॉलीथीन का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि पालिका का उददेश्य किसी को परेशान करना नहीं है बल्कि जागरूक करना है कि पॉलीथीन का प्रयोग न करें। इस संबंध में नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभास सिंह ने बताया कि पालिका लगातार समय समय पर दुकानों की चैकिंग करती है ताकि कोई पॉलीथीन का प्रयोग न करे, तथा पॉलीथीन पाये जाने पर उन्हें हिदायत दी जाती है व दुबारा पकड़े जाने पर चालान की कार्रवाई की जाती है।

