मसूरी:- छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी कौशल गौतम के नेतृत्व में छावनी परिषद के कर्मचारी, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन के लोगों ने 500 किलोग्राम पूरा एकत्र किया
इस अवसर पर कौशल गौतम ने कहा की स्थानीय लोगों के सहयोग से सफाई कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेगा। सफाई अभियान में छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद्र ने भी भाग लिया वह कहा कि वह हमेशा कैंट बोर्ड के सहयोग में जनहित के कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कौशल गौतम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने खुद गहरी खाई में उतरकर छावनी परिषद के सफाई अभियान चलाया जो स्वागत योग्य कदम है।इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक सिकंदर नौटियाल, सहायक अभियंता शशांक चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता बेनीवाल संदीप, विकास गोलू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

