मसूरी:-लायंस क्लब मंडल 321डी के मंडलाध्यक्ष पद पर चुनाव में रचपाल बच्चाजीवी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं द्वितीय मंडलउपाध्यक्ष के लिए जीएस भाटिया को चुना गया।
मालरोड स्थितज एक होटल के सभागार में आयोजित 321 डी के 44वें मंडल सम्मेलन क्रिश 2024 में लायंस क्लब पंजाब, जम्मू कश्मीर, लेह लददाख, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों से करीब चार सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के बाद मंडलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।
सम्मेलन की जानकारी देते हुए लायंस मडल 321 सी 1 के पूर्व मंडलाध्यक्ष गौरव गर्ग ने बताया कि मसूरी के लिए सौभाग्य की बात है कि लायंस क्लब की सभी कार्यक्रम यहां आयोजित किया जा रहे हैं और जिससे यहां के व्यापार में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब लगातार समाज सेवा के कार्य में अग्रसर है और विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। उन्होंने यह भी कहा कि सम्मेलन में शामिल होने आये प्रतिनिधियों ने मसूरी के खुशगवार मौसम का पूरा आनंद लिया वहीं व्यापारियों के चेहरे भी खिल गये वहीं पर्यटक स्थल भी गुलजार रहे इस दौरान मसूरी के मौसम की जमकर तारीफ की गई जहां मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं पर्यटन नगरी में मौसम खुश गवार बना हुआ है सुबह से आसमान में बादल है और जिसका पर्यटकों के साथ ही लायंस क्लब के सदस्य भी जमकर आनंद ले रहे हैं। लायंस के निवर्तमान गवर्नर एसपी सोंधी ने कहा कि लायंस क्लब में 14 लाख सदस्य हैं व पचास हजार क्लब है वहीं 210 देशों में संस्था सेवा का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब आपदा के समय लोगों की मदद करता है और समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपना अहम योगदान निभाता है। इस मौके पर लायंस जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि क्लब दीन दुखियों की सेवा में कार्य करता है, व समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में लायंस क्लब का अपना अलग स्थान है और देश-विदेश में इसके सदस्य मौजूद हैं वहीं उन्होंने कहा कि मसूरी में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें लायंस क्लब मसूरी और शहर वासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। यह दुनिया का सबसे बडा फाउंडेशन है। लायंस सेवा में अग्रणी कार्य करे ताकि समाज की सही मायने में सेवा हो सके। इसमें समाज का पैसा खर्च होता है व कई बड़े प्रोजेक्ट जिसमें अस्पताल, स्कूल आदि भी चलाये जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि लायन नरेश अग्रवाल, रेशमो सोंधी, विजय मित्तल, सहित बडी संख्या में हिमाचल, जम्मूकश्मीर, पंजाब से आये प्रतिनिधि मौजूद रहे।

