धूमधाम से मनाया गया ओकग्रोव स्कूल का 137 में स्थापित दिवस छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन।

मसूरी:- ओक ग्रोव स्कूल ने 137 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष एवं सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने स्कूल वैली मैदान में स्कूल का झंडा फहराकर समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सबसे पहले मार्च पास्ट की सलामी ली। स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि ने नवनिर्मित छात्रावास, विज्ञान कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। ओक ग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने प्रतिष्ठित संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। बाद में उन्होंने शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किए। स्कूल के तीनों विंग के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, बैंड प्रदर्शन, पिरामिड, क्षेत्रीय नृत्य और कराटे प्रस्तुत किए व साइंस तथा आर्ट एग्जिबिशन का भी प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रतिष्ठित ट्रॉफी अंकिका कप पटेल हाउस व मीराबाई हाउस को प्रदान की गई। शैक्षणिक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ छात्रों की ट्रॉफी सार्थक सक्सेना, शुभांगी सिंह और अर्नव प्रताप सिंह को दी गई, सबसे रचनात्मक लड़के और लड़की की ट्रॉफी विशाल प्रसाद और प्रियांशी को दी गई, सबसे अधिक खेलकूद करने वाले लड़के और लड़की की ट्रॉफी स्वरित कुमार और शगुन मंडल को दी गई, सर्वश्रेष्ठ विद्वान की ट्रॉफी सिद्धि यादव, वसुंधरा कुमारी और आरव प्रधान को दी गई। प्रभा जुत्शी मेमोरियल ट्रॉफी कशिश प्रधान और मीमांसा विभूति को दी गई। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने ओक ग्रोव गुलाब जल, रसोई में दवाइयां, वेल्डिंग गैस आदि विभिन्न क्रियाशील मॉडल बनाए। विज्ञान प्रदर्शनी में रासायनिक ट्रैफिक लाइट और रासायनिक सूर्य अस्त मॉडल की मुख्य अतिथि ने सराहना की। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12 तथा कक्षा 10 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए। मुख्य अतिथि जया वर्मा सिन्हा ने समारोह को सफल बनाने में बच्चों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में पीसीपीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महाप्रबंधक उत्तर रेलवे सोभन चौधरी, सन्नीति चौधरी, विजय प्रताप सिंह, मनीषा सिंह, राज कुमार सिंह, सविता, डॉ. लीना रॉय, विनय कुमार, कुसुम कंबोज, धर्य नागपाल, विपुल रावत, डॉ. अतुल कुमार सक्सेना, आर.के नागपाल, एस के रजा, प्रत्येश कुमार, मनीषा शर्मा, अर्चना शंकर, प्रति लाकड़ा, जीडी रतूड़ी, योगेश नोटियाल, अपूर्व जोशी, प्रमोद कुमार, स्कूल के अन्य संकाय सदस्यों सहित अभिभावक मौजूद रहे।