मसूरी:- जबर खेत स्थित मां सुरकंडा मंदिर में गंगा दशहरे के उपलक्ष में मंदिर में पूजा अर्चना व हवन किया गया व उसके बाद भंडारे का आयोेजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने भी मां सुरकंडा मंदिर में जाकर दर्शन किए व प्रदेश की खुशहाली व जनता की सुख समृद्धि की कामना की।
जबर खेत स्थित मां सुरकंडा मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा दशहरा के मौके पर मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना की गई वहीं मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां सुरकंडा के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने भी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की व प्रदेश व देश में सुख शांति व सभी के सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर समिति के चिंतामणि थपलियाल, कमला थपलियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

