मसूरी:- सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में दो दिवसीय अंतर सदनीय नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रसिद्ध लेखिका पूजा पोद्दार ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि को प्रधानाचार्य ने पौधा व स्कूल का स्मृृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में पहले दिन मार्थिन्स सदन ने ‘हेलेनाज़ हसबैंड’ नाटक का उत्कृष्ट मंचन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कलिन्स सदन, गेटलीज़ सदन व टेपसल्स सदन के कलाकारों का दबदबा रहा। कलिन्स सदन ने ‘अलादीन’ गेटलीज़ सदन ने ‘होटल ट्रांसिलवेनिया व टेपसल्स सदन ने ‘हैरी पॉटर एंड द कर्सड्् चाइल्ड’ का भव्य मंचन किया। प्रतियोगिता के अनुभवी निर्णायक मंडल में नसरीन सुलताना, मेघना मेकफार्लन, वीना कालिया व मंजू शर्मा थीं। प्रतियोगिता में मार्थिन्स सदन ने सबसे अधिक अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं कलिन्स सदन को उपविजेता घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ नायक का खिताब युवराज सिंह को मिला तथा दूसरे स्थान पर क्रिस्टोफर डिसूजा व तृृतीय स्थान पर पार्थ गाबा रहे। कार्यक्रम के समापन के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध वैज्ञानिक ओपी मनोचा ने अपने संबोधन में छात्रों को साइबर अपराध से अवगत कराते हुए कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए हमें अपनी निजी सूचना किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। ना ही किसी इलीगल साइट को देखना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों की प्रतिभा की भूरि-ंउचयभूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने का स्वर्णिम अवसर मिलता है। ऐसी प्रतियोगिताएँ उनका करियर निर्धारित करने में मील का पत्थर साबित होती हैं व उनके आत्मविश्वास को बढाती है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन ने मुख्य अतिथि, निणार्यक मंडल, अतिथि विद्यालयों के छात्रों और अध्यापकों को कीमती समय देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने विजेता व उपविजेता सदनों को भी बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, कल्चरल को-ंऑर्डिनेटर दीपाली बल्लभ, सीनियर स्कूल को-ंऑर्डिनेटर मार्क गौनसाल्विस व भवनेश नेगी के दिशा-ंनिर्देशन में इस दो दिवसीय अंतर्सदनीय नाट्य प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

