सीजेएम, डब्ल्यूएफसी व एफएटीसीएम ने फुटबाल का खिताब कब्जाया।

मसूरी:- सर्वे के मैदान में फुटबाल एथलेक्टिस ट्रेनिंग सेंटर मसूरी के तत्वाधान में आयोजित अंडर 12, अंडर 15 व अंडर 19 फुटबाल प्रतियोगिता रोचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता के दौरान बालिका टीम का प्रदर्शन बहुत सुंदर रहा व दर्शकों ने जमकर सराहना की व खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर मनोबल बढाया।
अंडर 12 बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सीजेएम हेम्पटन कोर्ट व एफएटीसीएम के बीच खेला गया लेकिन कोई भी टीम निर्धारित समय में गोल करने में कामयाब नहीं हुई व अंत में शूटआउट के माध्यम से निर्णय निकला जिसमें सीजेएम हेम्पटन कोर्ट ने एफएटीसीएम को 3-2 से करा कर फाइनल मुकाबला जीता वहीं अंउर 15 बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला डब्ल्यूएफसी व एफएटीसीएम के बीच खेला गया इसमें भी दोनों ही टीमों ने अंत तक गोल करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाये अंत में शुट आउट से निर्णय हुआ जिसमें डब्ल्यूएफसी ने एफएटीसीएम को 3-2 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता वहीं अंडर 19 बालिका में एफएटीसीएम व मसूरी गर्ल्स एंड ब्वाइज स्कूल के बीच खेला गया जिसमें बेहतर खेल का प्रदर्शन दोनों की टीमों ने किया लेकिन अंत में एफएटीसीएम ने द मसूरी गर्ल्स एंड ब्वाइज को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मेघ सिंह कंडारी, बीएस नेगी, अमित गुप्ता, नेहा अग्रवाल, परविंद रावत, सेमुअल चंद्र, महेश चंद, जसबीर कौर, अक्षत वर्मा, नीरज, कविता नेगी, माधुरी टम्टा, तनमीत खालसा, प्रवेश नाथ, जसोदा शर्मा, चंदू वर्मा, अनमोल आदि मौजूद रहे। अंत में आयोजक प्रिंस ने सभी का आभार व्यक्त किया।