उप जिला चिकित्सालय में बरसात में रोगियों की संख्या बढी, उपचार से हो रहे संतुष्ट।

मसूरी।:- पर्यटन नगरी में इन दिनों बरसात में होने वाले के रोगियों की संख्या में खासा इजाफा देखा जा रहा है। इन दिनों पेट के रोगी बहुतायत में आ रहे है। जिसके कारण अस्पताल में खासी भीड नजर आ रही है।
इस संबंध में सीएमएस डा. यतेंद्र सिंह ने कहा कि इन दिनों बरसात में गैस, किडनी में पथरी, पेट दर्द व लूज मोशन के केस बहुतायत में आ रहे हैं  गंदा पानी पीने, बासी खाना खाने आदि से लोग बीमार हो रहे है लेकिन उप जिला चिकित्सालय में अनुभवी चिकित्सक डा. सुशील सैनी बड़ी संख्या में रोगियों को देख रहे है व उनका उपचार कर सुविधा दे रहे हैं। पहले डा. स्वाति थी जो अवकाश पर है लेकिन डा. सुशील के आने से रोगियों को लाभ मिल रहा है उन्होंने बताया कि डा. सैनी ने कोरोनेशन में डेंगू पर काम किया है वह स्पेशलिस्ट है और यहां पर हालांकि डेगू नहीं है लेकिन  तैयारी पूरी है। सफाई पर कहा कि अस्पताल में सफाई कर्मचारी न होने पर एसडीएम ने दो सफाई कर्मचारी नगर पालिका से तैनात किए है व वे अच्छा कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर डा. सुशील सैनी ने कहा कि वह रोगियों को अपने हिसाब से बात करते है जिससे उनके रोग का कारण पता चल सके व उसके बाद उपचार करना आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि यहां पर सीनियर डाक्टर हैं लेकिन कई ऐसे केस होते है जो परेशान करते हैं ऐसे केस देखता हूं व रोगी पूरी तरह से संतुष्ट हो रहे है और कई रोगी अब देहरादून नहीं जाते वे यहां आकर उपचार करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच तभी करवानी चाहिए जब जरूरत हो वह रोगी को समझा देते हैं ताकि वह संतुष्ट हो सके। रोगियों का भरोसा बढ रहा है जो अच्छी बात है स्टाफ पूरा सपोर्ट करता है अस्पताल मेे दवाओं की कमी नहीं है अधिकतर दवा उपलब्ध है जो कुछ नहीं है उनका प्रयास किया जा रहा है।