मसूरी:- रोटरी क्लब मसूरी के वर्ष 2024- 25 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय जैन को कॉलर पहना कर व नई टीम का परिचय लेकर मुख्य अतिथि रोटरी मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश ने अधिष्ठापित किया।
अधिष्ठापन समारोह में वर्तमान अध्यक्ष फ़िरोज़ अली ने सभी का स्वागत किया व सचिव नितिन गोयल ने क्लब गतिविधियों की अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की व वर्ष भर किए गये सामाजिक कार्यों व क्लब परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष संजय जैन ने क्लब सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद दिया व कहा कि क्लब सदस्यों व वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से नई कार्यकारणी कार्य करेगी। इस अवसर पर उन्होंने आगामी वर्ष के लिए अपनी प्रस्तावित योजनाओं और परियोजनाओं की रूपरेखा के बारे में भी जानकारी दी। वहीं मुख्य अतिथि रोटरी मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश का विशेष आभार व्यक्त किया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद पीएजी पुनीत टंडन और उनकी पत्नी, जोन ट्रेनर अतुल कुमार और उनकी पत्नी और ई-क्लब ऑफ देहरादून के अध्यक्ष हेमंत कोचर और उनकी पत्नी गीतांजलि को उनकी बहुमूल्य उपस्थिति के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। समारोह में महत्वपूर्ण भूमिका को निभाने के लिए सचिव अश्विनी मित्तल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीपी दिनेश जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा पीपी मनमोहन कर्णवाल ने अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह के दौरान रोटरी क्लब में नये सदस्य त्रिपतिंदर सिंह मनचंदा को शामिल किया गया। पीपी एन.के. साहनी , पीपी शैलेन्द्र करणवाल ने औपचारिक रूप से पदस्थापना समारोह का संचालन किया। समारोह को संबोधित करते हुए डीजीई रवि प्रकाश ने सभी रोटरी प्रोटोकॉल का पालन करने और एक अनुकरणीय प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रोटरी क्लब ऑफ मसूरी की सराहना की। उन्होंने क्लब की चल रही परियोजनाओं की प्रशंसा की व कहा कि क्लब जरूरतमंदों की सेवा करने व समाज की सेवा करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने सामाजिक उत्थान में समर्पित प्रयासों के लिए रोटरी क्लब ऑफ मसूरी को जिले के सर्वश्रेष्ठ क्लब के रूप में स्वीकारता प्रदान की। समारोह में दीपक गुप्ता, विपुल मित्तल, मनमोहन कर्णवाल, योगिता गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, दीपक गुप्ता, सुविज्ञ सब्बरवाल, नूपुर कर्णवाल कैतुरा, नितीश मोहन अग्रवाल, रजत अग्रवाल, संदीप साहनी, संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन मौजूद रहे।

