हेरिटेज जैकी फुटबाल प्रतियोगिता में सेंट जोसफ, मसूरी ब्वाइज व वुडस्टाक स्कूल ने मैच जीते।

मसूरी:- सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में खेली जा रही 51वाँ ‘द’ सेंट जॉर्ज कॉलेज हेरिटेज कप जैकी इंविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत पाँचवें दिन कुल चार मैच खेले गए। जिसमें सेंट जोसफ, मसूरी ब्वाइज, व वुड स्टाक स्कूल ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपनी टीम को बनाये रखा।
पहला मैच में सेंट जोसफ अकेडमी  व हेंपटन कोर्ट स्कूल के बीच खेला गया जिसमें सेंअ जोसफ अकादमी ने हैम्पटन कोर्ट स्कूल को 6-1 से हराया। दूसरा मैच मसूरी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और नवचेतन स्पोर्टस क्लब के बीच खेला गया जिसमें खेल के अत तक दोनों ही टीमों ने 1-1 किया व मैच ड्रा हो गया। तीसरा मैच में मसूरी ब्वायज स्पोर्टस क्लब व आद्र स्पोर्टस क्लब के बीच खेला गया जिसमें मसूरी ब्वाइज स्पोर्टस क्लब ने आद्र स्पोर्टस क्लब को 2-0 से हराया। चौथा मैच में वुडस्टॉक स्कूल व कसिगा इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया जिसमें वुड स्टाक ने कासिगा इंटरनेशनल स्कूल को 5-1 से हराया। प्रतियोगिता में पुष्कर गुंसाई, सीएम भट््ट, देवाशीष कश्यप, अनीश क्षेत्री, मिलन क्षेत्री व अभिरूचि गुरुंग ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार, सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस व स्पोर्टस डिपार्टमेंट के सभी सदस्य उपस्थित रहे।