धूमधाम से मनाया तीज का पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गढ़वाली गीतों पर जमकर किया नृत्य ।

मसूरी:- विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं ने संयुक्त रूप से तीज का पर्व ग्रीन माउंट काटेज में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर गढवाली नृत्य, सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई वहीं गढवाली भोजन भी परोसा गया।
इस अवसर पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पेश की उसके बाद महिलाओ ने गढ़वाली गानों पर जमकर नित्य किया। वही इस अवसर पर कार्यक्रम में गढ़वाली भोजन को विशेष महत्व दिया गया , जिसमें झगोरे की खीर, पेतूड, तिल की चटनी, दाल के पकोड़े सहित अन्य पहाड़ी व्यंजन महिलाओं को परोसे गए। इस अवसर पर स्थानीय महिला अनीता पुंडीर, लक्ष्मी उनियाल, सुनीता पुंडीर,प्रमिला नेगी, सीता पवार, पुष्पा पडियार ने बताया कि महिलाओं के द्वारा तीज का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं इस अवसर पर कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं ने  बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
तीज उत्सव में महिलाओं ने हरियाली तीज की सभी को बधाई दी व इसके महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं इस अवसर पर भजन कीर्तन व नृत्य करने के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। वहीं गढवाली खाना परोसा गया जिसमें झंगोरे की खीर, पत्यूड़, दाल के पकोड़े, तिल की चटनी व अन्य लजीज व्यंजन परोसे गये। कार्यक्रम में अनीता पुंडीर, लक्ष्मी उनियाल, सुनीता पुंडीर, प्रमिला नेगी, सीता पंवार, पुष्पा पडियार ने तीज के पर्व पर प्रकाश डाला व बताया कि हरियाली तीज महिलाओं का पर्व है जो शिव पार्वती के मिलन के रूप में मनाया जाता है। सावन में चारों ओर हरियाली रहती है, प्राकृतिक सुंदरता चरम पर रहती है, जिसमें हर किसी का मन पुलकित होकर नाचने को करता है। तीज पर झूले लगाये जाते है व सामूहिक रूप से झूला झूल कर इसका आनंद लिया जाता है व तीज के गीत गाये जाते हैं। उन्होंने बताया कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज मनाई जाती है। जिसमें महिलाएं श्रंगार करती है, हाथों में मेंहदी लगाती है, व सुहागिनों अपने पतियों की दीर्घायु की कामना करती हैं। यह पर्व मुख्य रूप से स्त्रियों का त्योहार है। इस मौके पर पुष्पा पुंडीर, चंद्रकला सयाना ,कुसुम, जयंती पंवार, चंदापुंडीर, रीना नवाल, नीरा धनाई, सुनीता पुंडीर, पुष्पा पडियार, लक्ष्मी उनियाल, अनीता पुंडीर, प्रमिला नेगी, सहित अन्य महिलाए मौजूद रही।