सनातन धर्म मंदिर में सावन के पावन पर्व पर भंडारे का आयोजन किया।

मसूरी:-  श्री सनातन धर्म मंदिर में सावन के पावन पर्व पर स्थानीय व्यापारियों ने भंडारे का आयोजन किया । जिसमें स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
श्री सनातन धर्म मंदिर के मुख्यद्वार पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन स्थानीय व्यापारियों ने सावन मास के पवित्र पर्व व श्रावण आमावस्या पर  आयोजित किया। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जोगिंदर कुकरेजा, राजेश शर्मा, सलीम अहमद, शिव अरोड़ा, मनोज अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजेश सक्सेना, अमन गुप्ता, शिव गुप्ता, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।