मसूरी:-भाजपा मसूरी मंडल ने मालरोड कुलड़ी चौकी के निकट स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगनभेदी नारों के साथ आम जनता को झंडे वितरित किए।
इस मौके पर भाजपा के मडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सभी देशवासियों को पर्व है इसे उत्साह व पूरे जोश से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहाकि राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन बान व शान का प्रतीक है। जो हमें देश के प्रति जबावदेह बनाता है वहंी आज पूरे विश्व में भारतीय ध्वज का विशेष स्थान है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने हर घर तिरंगा का संदेश देकर पूरे देश को राष्ट्रीय एकता में बांधने के प्रयास के साथ ही देश भक्ति व हर आदमी के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना लाने का प्रयास किया है। इस मौके पर रजत अग्रवाल, अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, विजय बिंदवाल, जसोदा शर्मा, जोगेंदर सिंह, राज कुमार सलीम अहमद, आर्यनदेव उनियाल, अनिल ंिसह, मनोज अग्रवाल, अमित भटट, अभिलाष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जनता को झंडे का वितरण किया।

