मसूरी:- मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के तत्वाधाम में आयोजित मेेजर ध्यानचंद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग बालक व बालिका में विभिन्न राज्यों की टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
मसूरी पब्लिक स्कूल केे मैदान में आयोजित लीग सीनियर वर्ग के मैच आयोजित किए गये जिसमें सीनियर बालिका में खालसा अकादमी कोलकाता ने बदायूं उत्तर प्रदेश की टीम को 16-0 से, अभिनव हॉकी अकादमी ने एसवीएम यमुना नगर हरियाणा को 3-0से, केके हॉकी जम्मू ने बदायूं उत्तर प्रदेश को 11-0 से, एचएफबी सोनीपत ने एनआरआई बिहार को 6-0 से, खालसा अकादमी कोलकाता ने केकेआर हॉकी जम्मू को 1-0 से, मनीमाजरा हिमाचल ने बदायूं को 17-0 से, एचएफबी सोनीपत ने एसवीएम यमुना नगर को 4-0 हरा कर प्रतियोगिता में बनाये रखा। सीनियर बालक में केके हॉकी जम्मू ने कैंट स्टार वाराणसी को 4-0 से, रितुरानी हॉकी अकादमी पटियाला ने अभिनव हॉकी अकादमी को 1-0 से, भीलवाड़ा राजस्थान ने एसवीएम यमुना नगर को 1-0 से, एनआरआई बिहार ने बदायूं को 1-0 से, एसवीएम यमुना नगर ने एनआरआई पटना को 4-0 से, बदायूं उत्तर प्रदेश ने अभिनव अकादमी को 3-1 से, हरा कर प्रतियोगिता में बनाये रखा। प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका अंकुश, रजनीश, रिपिन यादव व विशेष पाल ने निभाई। इस मौके पर मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, सचिव सौरभ सोनकर, रूपचंद, नंद लाल, बीसए नेगी, सुरेश गोयल, रफीक अहमद, बिजेंद्र पुंडीर, अजय भंडारी, डा. नीरज सिंघल, साहिल सोनकर, सहित विभिन्न टीमों के कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे।

