मसूरी:- भाजपा जौनपुर मंडल में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई जिसमें भाजपा ने मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को सदस्यता के प्रति जागरूक किया। बैठक में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी मौजूद रहे।
जौनपुर मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य वक्ता कॉपरेटिव बैंक के पूर्व चेयर मैन सुभाष रमोला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का वह गुलदस्ता है जो ईमानदारी और निष्ठा के फव्वारों से सींचा हुआ खूबसूरत बट बृक्ष है, जिसकी छाओं की शीतलता में मात्र राष्ट्र प्रेम की भावनाएं निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के नियमानुसार अब भाजपा से जुड़े हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओं को संगठन की नए रूप में सदस्यता लेनी है। जिसके लिए प्रत्येक बूथ व शक्ति केंद्रो के सयोजकों को जिम्मेदारी के साथ काम करने की जरूरत है।, उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान का शुभारम्भ एक सितम्बर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जिसके उपरांत कार्यकर्ताओं को बूथ के आखरी व्यक्ति तक पहुंचकर भाजपा की सदस्यता से जोड़ने का काम किया जाना है। ,बैठक में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि कार्यकर्ता निष्ठावान लोगों को जोड़कर संगठन की नीव को मजबूत बनाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे वहीं मंडल को प्रथम पायदान में लाकर भाजपा को मजबूती दिलवाने के लिए भारी तादात में नए प्रारूप के तहत भाजपा की सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार व सदस्यता अभियान के सयोजक खेमराज भट्ट ने भी जोर देते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम बंगवाल, जिला पंचायत सदस्य सनबीर सिंह बेलवाल, अभिलाष कुमार, मंडल महामंत्री सुनील थपलियाल उपपाध्यक्ष जयप्रकाश नौटियाल, जनक बिष्ट, हरभजन पंवार, मंडल मंत्री बिजेंद्र सिंह पंवार, चंद्र सिंह रावत, सहित मंडल के समस्त शक्ति केंद्रो के सयोजक बूथ अध्यक्ष व भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

