भाजपा ने हरियाणा की जीत पर किया मिष्ठान वितरित व जमकर कीआतिशबाजी ।

मसूरी;- भाजपा मसूरी मंडल ने हरियाणा में भाजपा की बडी जीत मिलने पर भाजपा के पक्ष में जोरदार नारेबाजी के बीच मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई व आतिशबाजी की गई।
बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और वहां पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी व्यक्त की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के मसर्थन में जोरदार नारेबाजी के बीच जलेबी वितरित की व पटाखे फोड़े। इस मौके पर भाजपा के मडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि आज भी मोदी का बर्चस्व कायम है और पिछली बार से अधिक सीटों से भाजपा जीती, जनता ने तीन इंजन की सरकार को अपना मत दिया है। उन्होंने हरियाणा की जनता को बधाई दी व धन्यवाद किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि हाल की में मसूरी आये भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं किया व कहा कि वहां भाजपा ही जीतेगी। एग्जिट पोल पूर्व में भी छत्तीस गढ में असफल रहा है। उन्होंने हरियाणा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेद मोदी, अध्यक्ष जेपी नडडा, सहित हरियाणा भाजपा व जनता का आभार व्यक्त किया है। महानगर महिला मोर्चा महामंत्री पुष्पा पडियार ने हरियाणा की जनता को धन्यवाद दिया जिन्होंने पूर्ण बहमत की तीसरी सरकार बनाने में सहयेाग किया। इस जीत में महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई। भाजपा नेता रजत अग्रवाल ने कहा कि खुशी का मौका है हरियाणा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनने जा रही है आज भी मोदी पर जनता को भरोसा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहाकि देश में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढा है कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। यह जीत भाजपा को मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, कुशाल राणा, मदन मोहन शर्मा, पुष्पा पडियार, प्रदीप कुमार, जोगेंदर सिंह, जगजीत कुकरेजा, गुड मोहन, विजय बिंदवाल, माधुरी शर्मा, मुकेश धनाई, सतीश ढौडियाल, रमेश खंडूरी, विजय बुटोला, राकेश ठाकुर, नमिता कुमांई, सुमित भंडारी, कपिल मलिक, आदि मौजूद रहे।