राज्य स्थापना दिवस पर राज्यआंदोलकाकिरयों व स्वतंत्रा सेनानियों को सम्मानित किया।

मसूरी:- थत्यूड़ विकासखंड सभागार में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के  अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय विजेंद्र भट् की पुण्य स्मृति में क्षेत्र के उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी व स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पवार ने 22 राज्य आंदोलनकारियों व 3 स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को फूल माला व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक प्रीतम सिंह पवार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमें कड़े संघर्ष और लंबे जन आंदोलन के फलस्वरूप प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड राज्य अपना 24 वर्ष पूर्ण कर 25वां स्थापना दिवस मना रहा है जो हमारे लिए गौरवपूर्ण है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीता रावत जिला पंचायत सदस्य सनबीर बेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी रावत, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष रमोला, भाजपा ओबीसी के जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल, जयपाल, दीपेंद्र रावत, वीरेंद्र राणा, एसपी लेखवार आदि उपस्थित रहे।