ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने गरीब बच्चों के बीच बाल दिवस मनाया।

मसूरी:-  मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने किंक्रेग में बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया व उपहार वितरित किए गये।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि बाल दिवस  गरीब बच्चों के बीच मनाया व उन्हें स्कूल जाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ये देश का भविष्य है व इन्हे आगे बढाने का कार्य किया जायेगा जिससे ये देश के आदर्श नागरिक बन सके व अपने तथा देश का नाम रौशन कर सके। इस अवसर पर उन्होंने बाल दिवस के बारे में जानकारी दी व बाल दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी व मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन का विशेष आभार व्यक्त किया व ऐसे गरीब बच्चों के बीच बाल दिवस मनाया इसके लिए रजत अग्रवाल बधाई के पात्र है, जिन्होंने ऐेसी सोच के साथ इस कार्यक्रम को किया जिन्हें समाज के कोई नहीं पूछता। उन्होंने कहा कि इससे उन बच्चों को मनोबल बढेगा व वे आगे आकर समाज की मुख्यधारा से जुडेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आज के नेता उन लोगों को वोट के लिए प्रोत्साहित करते है लेकिन ऐसे गरीब बच्चों के बीच कोई नहीं जाता। इस अवसर पर पुष्पा पडियार, चंद्रकांता सायना ,जगजीत कुकरेजा, उज्जवल नेगी, जोगेंदर कुकरेजा, राजेश शर्मा सहित लोग मौजूद रहे।