दिलाराम स्टेट में कुछ व्यक्तियों द्वारा किया गया ताला बंद।

मसूरी: मसूरी के कैमेल्स बैक रोड स्थित दिलाराम एस्टेट में बुधवार रात  कुछ व्यक्तियों, ने एस्टेट के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया, जिससे वहां रहने वाले 10-12 परिवारों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया। ताला लगने की घटना के चलते बच्चों का स्कूल जाना बाधित हुआ और कई लोग  समय परअपने काम पर नहीं जा सके।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, साझेदार नीरज, यामिन हैदर, और रविंद्र पाल लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके घरों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और तीन ओर से पूरा इलाका बंद कर दिया गया है, जिससे वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दिलाराम स्टेट में रह रहे आठ  परिवारों के मामले में हाई कोर्ट ने स्टे ऑर्डर जारी किया है, फिर भी भू-माफिया अवैध तरीकों से उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं।

इस घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया। भीड़ बढ़ने के बाद, आखिरकार सुबह 11:30 बजे पुलिस पहुंचने से पहले ही ताला खोल दिया गया। हालांकि स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण रही। पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत हुआ लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की जा रही है जिससे समस्या का स्थाई हल मिल सके। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोशव्यप्त है, व प्रशासन से मांग की गई है कि इस समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाय।