मसूरी:- भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी मीरा सकलानी के समर्थन में एक होटल में होटल व्यवसायियों, व व्यापारियों की बैठक अध्यक्ष पद प्रत्याशी मीरा सकलानी के समर्थन में की गई जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विकासनगर के भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मीरा सकलानी को जिताने का आहवान किया।
भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी मीरा सकलानी के समर्थन में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार शहर के व्यवसायियों के हितों के लिए बेहतर कार्य कर रही है और करती आ रही है, जब भी जहां जरूरत पड़ी तो उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका में भाजपा की स्थानीय सरकार बनने के बाद शहर के व्यवसाय की बुनियादी समस्याओं का दीर्घकालीन समाधान कर पर्यटन व्यवसाय के लिए विकासशील योजनाएं बनाकर धरातल पर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा की पार्टी ने मसूरी में एक योग्य, अनुभवी एवं प्रखर वक्ता के रूप में मीरा सकलानी को प्रत्याशी बनाकर अन्य दलों से बेहतर उम्मीदवार मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं कल्याणकारी योजनाओं को बतौर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद मीरा सकलानी शहर के विकास के लिए नया आयाम स्थापित करेंगी व शहर के हित में कार्य करने के साथ ही समस्याओं के समाधान प्रमुखता से करने का प्रयास करेंगी। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी ने कहा कि शहर के व्यावसायी चाहे वह किसी भी क्षेत्र में व्यापार कर रहे हैं, मसूरी के आर्थिक विकास के रीढ़ है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में व्यवसायियों का अग्रणीय योगदान रहा है वह उनकी प्रत्येक समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेंगी। व उनके हित में जो संभव होगा किया जायेगा ताकि मसूरी में पर्यटन बढे व सभी को रोजगार मिले। इस अवसर पर राज्यमंत्री व निकाय प्रभारी कैलाश पंत, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री अजय भार्गव, दीपक गुप्ता, आर एन माथुर, ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, कुशाल राणा, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, दिनेश बडोनी सहित पार्टी कार्यकर्ता व भारी संख्या में स्थानीय व्यवसायी मौजूद रहे।