मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी के चुनाव में वार्ड नंबर 6 जो अति संवेदनशील माना जा रहा था आज वहां पर मतदान को लेकर दो पक्षों में जमकर लात घूसे चले और मामला बिगड़ता देख पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। इस दौरान दो पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर मतदान में फर्जी वोट डालने के आरोप लगाए।
सुबह से ही जहां शहर में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था वही शाम होते-होते कई स्थानों पर झड़प की सूचनाएं मिली वहीं वार्ड नंबर 6 में मामला उस समय बिगड़ गया जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फर्जी वोट डालने के आरोप लगाए व जमकर लात घूंसे चले जिसके कारण माहौल खराब हो गया व इसका प्रभाव मतदान पर पड़ा।इस दौरान वहां पर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को किसी प्रकार शांत कराया गया लेकिन दोनों पक्षों में देर तक तकरार चलती रही। लेकिन जब पुलिस ने दोनो पक्षों को वापस भेज दिया तो इसके बाद वार्ड नंबर पांच के पास फिर दोनों पक्ष भिंड गये व एक बार फिर से मारपीट हो गयी। बाद में पुलिस ने आकर मामले को शांत कराया।