मसूरी:- पुलिस को सूचना मिली कि मलिंगार स्टैडिग हाल में किराये पर रहने वाले एक व्यक्ति का दरवाजा अंदर से बंद है जिस पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो अंदर व्यक्ति मृत अवस्था में मिला ,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है व शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
पुुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मलिंगार स्टैडिग हाल निवासी ’कौशल्या देवी पत्नी विजय कलुड़ा ने पुलिस को सूचना दी कि हमारे यहाँ किराये पर यशवन्त सिंह पुत्र स्व0 इन्द्र सिंह उम्र 53 वर्ष निवासी सैंघला पो0ओ0 छिनका जनपद चमोली हाल निवासी स्टैनिंग हाल मलिंगार में रहता है लेकिन उसने सुबह से अपना दरवाजा नहीं खोला व अन्दर से कुण्डी लगा रखी है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर देखा तो यशवन्त सिंह उपरोक्त अन्दर कमरे में मृत अवस्था में पड़े है। जिनको सिविल अस्पताल मसूरी एम्बुलेन्स के माध्यम से भिजवाया गया। जहाँ पर पुलिस कार्यवाही की जा रही है। बताया गया कि यशवंत सिंह सह ड्रिस्ट्रिक-को-ओपरेटिव बैंक’ में क्लर्क के पद पर नियुक्त हैं। मौके पर मौजूद बैक मैनेजर रोहित बिष्ट ने बताया कि रोहित दिसम्बर 2024 में चकराता से निलम्बित होकर मसूरी कोआपरेटिव बैक में एटेचमैण्ट पर आया था। उसके कमरे से दुर्गध आ रही थी जिससे लगता है कि उनकी मृत्यु वह एक दिन पहले हों गई थी । कोतवाल संतोष कंवर ने बताया कि इसके परिवार में कोई नहीं है लेकिन उनके रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई है, उन्होंने बताया कि पड़ोसियों के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।