एमडीडीए ने पालिका की दुकानों पर जेसीबी चला तोडी, वहीं एक निर्माण सील किया।

मसूरी:- एमडीडीए ने माउंट रोज पर नगर पालिका द्वारा बनाई गई आधा दर्जन दुकानों पर जेसीबी चलवाकर तोड़ दी। वहीं मालरोड पर हैपटन कोर्ट स्कूलरोड पर एक अवैध निर्माण को सील कर दिया।
संयुक्त सचिव व एसडीएम अनामिका सिंह के निर्देश पर एमडीडीए के सहायक अभियंता प्रेम प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में माउंट रोज पर बनी नगर पालिका की आधा दर्जन दुकानों पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। वहीं एमडीडीए ने मालरोड पर हैंपटन कोर्ट रोड पर एक अवैध निर्माण को सील कर दिया।
पालिका की दुकानों को तोड़ने पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि एमडीडीए ने पालिका की दुकानों पर सुबह ही जेसीबी चलाकर दुकाने तोड़ दी जबकि आज दो बजे कोर्ट में हेरिंग थी व उनसे अनुरोध भी किया गया था कि दो बजे तक रूक जाये। इसके पीछे एमडीडीए का क्या स्वार्थ था यह समझ नहीं आया जबकि उन दुकानों से किसी को नुकसान नहीं था यह दुकाने किसी जरूरतमंद को दी जाती लेकिन एमडीडीए ने कहने के बाद भी दुकानें तोड़ दी। जबकि हाई कोर्ट में दोपहर बाद हेरिंग हुई व दुकानों को स्टे मिल गया है। जबकि एमडीडीए ने पहले ही दुकानें तोड़ दी है। उन्होंने यह भी कहाकि मसूरी में कई ऐसे अवैध निर्माण हो रहे है जो एमडीडीए की नाक के नीचे हो रहे हैं उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती जबकि यह सरकारी संपत्ति थी, अगर नगर पालिका ने दुकाने गलत बनायी तो दुकानें तोडे लेकिन जब मामला कोर्ट में है तो उसके निस्तारण के बाद कार्रवाई की जानी चाहिए।