देवभूमि संयुक्त कर्मचारी महासंघ मसूरी शाखा ने निदेश्ज्ञक शहरी विकास को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है।

मसूरी:- देवभूमि संयुक्त कर्मचारी महासंघ मसूरी शाखा ने निदेश्ज्ञक शहरी विकास को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि नगर पालिका मसूरी में कनिष्ट सफाई कर्मचारियों एवं अपनों को लाभ देने के लिए कार्यवाहक सफाई कर्मियों को कार्यवाहक नायक के पदों पर नियम विरूद्ध बनाया गया है जिससे अन्य कर्मचारियों के अधिकारों का हनन हो रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि कर्मचारियों के पास जीवन में एक मात्र पदोन्नति का अवसर होता है, उनमें से सफाई नायक न बनाकर छह कनिष्ट सफाई कर्मचारियों को नायक बनाया गया। मांग की गई कि इन आदेशों को निरस्त किया जाय व नियमानुसार पदोन्नति की जाय। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी पर्यावरण मित्र कर्मचारियों को पांच सौ रूपया प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय नहीं दिया जा रहा है और यह आउटसोर्स से रखे कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए। वहीं पर्यावरण मित्रों का एरियर बनना चाहिए वहीं मांग की गई कि मुहल्ला स्वच्छता समिति को पुरानी बोर्डं ने बिना आदेश के बद कर ठेका प्रथा लागू की जिसे समाप्त किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कार्यवाहक कृष्णा गोदियाल, गुलशन सुनिता, राजेश, मोहित, सीमा, रीना, कमल, मीनाक्षी, अनिल, शिवम, विजय आदि थे।