मसूरी:- प्रदेश के शिक्षा एवं स्वाथ्य मंत्री धन सिंह रावत ने परिवार के साथ मसूरी की सुदंर वादियो का आनंद लिया। उन्होंने अटल उद्यान पहुंच कर वहांके प्राकृतिक सौदर्य का आनंद लिया।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत परिवार के साथ मसूरी पहुंचे व अटल उद्यान गये व वहां के प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। इस मौके पर उन्होंने अटल उद्यान की सराहना की व कहा कि यहां पर जिस तरह से गार्डन को संवारा गया है वह सराहनीय है। उन्होंने वहा पर फूलों की विभिन्न प्रजातियों को देखा व उसकी भी सराहना की। इस मौके पर अटल उद्यान एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र राणा ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ यहां आये व उन्होंने उद्यान का आनंद लिया व उसके बाद वापस लौट गये।

