मसूरी :- देश के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत की प्रथम पुण्यतिथि पर शहीद स्थल झूला घर पर पौड़ी गढ़वाल विकास समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें हवन कर पूर्णाहुति दी गई इस मौके पर सीडीएस बिपिन रावत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शहरवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की ,वक्ताओं ने सीडीएस बिपिन रावत की जीवन पर प्रकाश डाला और देश के प्रति उनके जज्बे को याद किया । कहा कि सेना के कई पदों पर रहते हुए उन्होंने देश का ही नहीं उत्तराखंड का भी गौरव बढ़ाया है।
इस मौके पर परविंद रावत ने बताया कि स्वतंत्र भारत के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत पौड़ी गढ़वाल के सैण गांव के निवासी थे और वह सेना के सर्वोच्च पदों पर रहे पिछले वर्ष आज ही के दिन एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में वह शहीद हो गए और उनके जाने से देश को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस मौके पर पंडित उमेश उनियाल ने बताया कि बिपिन रावत उत्तराखंड के निवासी थे और सेना में उन्होंने विभिन्न उच्च पदों पर कार्य किया उनका जीवन बहुमूल्य रहा ,सर्जिकल स्ट्राइक में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा उन्होंने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया उन्होंने बताया कि आज भी पहाड़ के युवा उन्हें अपना आदर्श मानते हैं । श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के अमित भट्ट, शशि रावत, बीना पवार ,मनीष कुकशाल, अनीता सक्सेना, सामाजिक कार्यकर्ता ललित मोहन काला , सुरेंद्र रावत, पूरण जुयाल, पं उमेश उनियाल, परविंदर रावत, नीमा कांत, भोपाल सिंह चौहान, पिंकी कुकसाल, वीना रावत सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

