पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिमों ने काली पटटी बांध नमाज अता की।

मसूरी:-  पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में लंढौर जामा मस्जिद में दोहपर की नमाज मुस्लिम समाज के लोगों ने काली पटटी बांध कर अता की व देश में अमन व शांति की दुआ करने के साथ हमले में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की।
इस मौके पर जामा मस्जिद लंढौर के इमाम मौलवी मुफती मोनीष सीमून अहमद ने कहाकि कश्मीर के पहलगाम में हुए हादसा सभी के लिए दुखद है व इस हादसे की कडी निंदा करते है ये आंतकवादी बुजदिल व कायर लोग है, उन्होंने कहा कि वहां पर इंसानियत का कत्ल हुआ है। मुसलमानों का ऐसे लोगों से कोई वास्ता नहीं है इसे मजहम के एंगल से न देखा जाय। इस घटना से मुस्लिम समाज भी आहत है, इस मौके पर सीमून अहमद ने कहा कि पहलगाम में जो घटना हुई यह कायरता भरा है, इसकी कड़ी निंदा करते है व भारत सरकार से मांग की इन पर कड़ी कार्रवाई की जाय व मसूरी का मुस्लिम समाज ऐसी घटना का समर्थन नहीं करते उन्हें सबसे बुरी मौत दी जाय, इस घटना के विरोध में काली पटटी बांध कर जमाज अता की व जो इस घटना में मारे गये उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर आशीम सिराज, कामील अहमद, अयूब साबरी, राशिद हुसैन, शफीक अहमद, मौ. दानिश सहित बडी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।