मसूरी से देहरादून जा रही पर्यटकों की कार खाई में गिरी दो की मौत चार घायल। फोटो कैप्शन कार खाई में गिरी मसूरी 1 से 2
मसूरी :-मसूरी देहराूदन मार्ग पर मसूरी से घूम कर वापस लौट रहे पर्यटकों की एक कार ऋषि आश्रम व मैगी प्वांइट के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी जिसमें सवार छह लोगों में दो की मौके पर ही मौत हो गयी व चार घायलों को देहरादून हायर सेंटर ले जाया गया जहां दो की हालत गंभीर बतायी गई है।
मसूरी देहरादून मार्ग शिवालिक मैगी प्वाइंट के समीप पर्यटकों की एक कार प्रातः पांच बजे मसूरी से देहरादून जाते समय अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गयी। जिसमें छह लोग सवार थे। सूचना पर पुलिस, फायर सर्विस व एसडीआरएफ मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व मृतकों को रेस्कयू कर खाई से निकाला गया जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो चुकी थी व चार घायल थे जिन्हें हायर सेंटर उपचार के लिए 108 के माध्यम से ले जाया गया। मसूरी देहरादून मार्ग पर मैगी प्वाइंट के निकट मसूरी घूमने आए नोएडा के पर्यटकों की टाटा टियागो कार संख्या यूपी 46एम 6922 मसूरी से देहरादून की ओर आ रही थी सुबह करीब 5 बजे ऋषि आश्रम के पास शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई इसके बाद मौके पर मसूरी पुलिस फायर सर्विस, एसडीआरएफ की टीम ने पहुंच कर गहरी खाई से लोगों को बाहर निकाला कार में फंसे सभी 06 सवारियों को खाई से बाहर निकाला गया। फायर सर्विस अधिकारी धीरज तड़ियाल ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि मैगी प्वाइंट के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई है जिसके बाद मसूरी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से सभी लोगों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया है। बताया गया कि 2 व्यक्ति जो कि गाड़ी के अंदर फंसे थे उनको ’कांबिंग टूल’ के माध्यम से गाड़ी से बाहर निकाला तत्पशात उनको रस्से एवं स्ट्रेचर की सहायता से रेस्क्यू किया व दोनों को 108 के माध्यम से हायर सेंटर के लिए भेज दिया गया। वाहन में सवार व्यक्तियों में चालक मृतक अनिल कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134, नोएडा, मृतक अजय उम्र 31 वष्र पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश, घायलों में गुल्लू उम्र 29 वर्ष पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश, राजू उम्र्र 30 वर्ष पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर, सेक्टर 135 नोएडा उत्तर प्रदेश, मोनू उम्र 28 वर्ष पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, सुभाष उम्र 27 वर्ष पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर हैं। फायर रेस्कयू टीम में प्रभारी अग्निमशमन अधिकारी मसूरी धीरज सिंह तड़ियाल, अनिल कुमार, अनिल मल्ल, अनूप नौटियाल, मोहित सिंह, फायर यूनिट देहरादून के देवन्द्र सिंह चौधरी, प्रदीप कुमार, मनीष, मालिनी बिष्ट, निर्मला सहित मसूरी पुलिस के प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी व पुलिस टीम, व एसडीआरएफ के जवान शामिल थे।

