कैंपटी में पेट्रोल व डीजल से भरा टैंकर खाई में गिरा, सभी सुरक्षित।

मसूरी:-  कैपटी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल उतारने गया टैंकर अचानक खिसका व खाई में जा गिरा। जिसमें करीब 12 हजार लीटर तेल था जिसमें चार हजार लीटर डीजल व आइ हजार लीटर पेट्रोल भरा था। सूचना पर मसूरी से फायर सर्विस के कर्मी गये व उसकी सूचना टिहरी फायर सर्विस को दी गयी व उनकी टीम भी मौके पर पहुंची।
कैंपटी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेकर आया टैंकर अचानक खाई में जा गिरा जिसमें करीब दस हजार लीटर पेट्रोल भरा था लेकिन पेट्रोल नहीं गिरा। टैंकर के चालक लाखन ने बताया कि वह रात को पेट्रोल पंप पर पहुच चुका था लेकिन रात को तेल नहीं उतारा गया। जिस पर वह रात को टैंकर में ही सो गये। सुबह जब पेट्रोल खाली करने के लिए टैंकर को स्टार्ट किया व प्रेशर बनाया उसके बाद टैंकर से वह लॉक खोलने के लिए चाबी लेने गये तो देखा कि टैंकर अपने आप खिसक गया व जब तक वह समझ पाते खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि जबकि टैंकर में हैंडब्रेक लगाया गया था व ओट भी लगी थी, वहीं उस समय टैंकर में कोई भी नहीं था। घटना की सूचना पर मसूरी से फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची व टिहरी फायर को भी सूचना दी गयी जिस पर टिहरी से भी फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुची। कैंपटी स्थित कैंपटी फिलिंग स्टेशन पर यह हादसा हुआ, चालक का नाम लाखन पुत्र नान्हू राम निवासी कस्बा व थाना नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश है। टैंकर में चार हजार लीटर डीजल व आठ हजार लीटर पेट्रोल भरा था। फायर अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने बताया कि सूचना पर मसूरी से फायर सर्विस की टीम आपदा उपकरणों के साथ मौके पर गयी वहीं टिहरी फायर सर्विस को भी सूचित किया गया उनकी टीम भी मौके पर पहुच गयी है।