मसूरी। देर रात्रि मसूरी देहरादून मार्ग पर तेजी से जा रहे एक बोलेरो टैक्सी द्वारा देहरादून से मसूरी जा रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें दो युवक घायल हो गए जिन्हें 108 की मदद से देहरादून ले जाया गया जहां पर एक की हालत गंभीर बनी हुई है और दूसरे के पैर में गहरी चोट आई है वही इस वाहन द्वारा कुल्हूखेत के निकट वन विभाग की चौकी के समीप खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी गई इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है बताया जा रहा है कि वाहन चालक नशे में था और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था वाहन पर ऑन गवर्नमेंट ड्यूटी रिलायंस कंपनी लिखा हुआ है। कोल्हूखेत वन विभाग चौकी पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि रात लगभग ढाई बजे एक वाहन मसूरी की ओर से बहुत तेज गति में आया और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। वही पंकज ने बताया कि देर रात उनके मित्र देहरादून से मसूरी की ओर जा रहे थे कि भट्टा फॉल के निकट मसूरी से आ रही एक बोलेरो कार द्वारा उनकी मोटरसाइकिल पर टक्कर मार दी गई जिससे उनके मित्र को गहरी चोटआई हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है और दूसरे के पैर में गंभीर चोटे आई हैं।

