मसूरी:- मसूरी थत्यूड मार्ग पर देर रात एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें एक की मौत हो गयी व एक गंभीर घायल है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि करीब 11 बजे के लगभग थत्यूड से मसूरी आने वाले मोटर मार्ग पर थत्यूड से डेढ़ किलोमीटर मसूरी की ओर स्थित पावर हाउस के समीप ऑल्टो कार संख्या यूके 09 ए 2651 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कार में सवार उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व घायल को तत्काल सामुदायिक केंद्र थत्यूड ले जाया गया जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें देहरादून हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष महावीर सिंह रावत ने बताया कि वाहन सवार लोग ग्राम ललोटना मे एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने निवास नौघर गांव लौट रहे थे जिसमें ऑल्टो कार चालक गंभीर सिंह पुत्र सबल सिंह 53 वर्ष व उनके साथ उनका भाई महावीर सिंह पुत्र सबल सिंह उम्र 48 वर्ष सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना थत्यूड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के साथ दोनों घायलंों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया गया व इसके बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल महावीर सिंह को मृतक घोषित कर दिया और दूसरे गंभीर घायल को देर रात्रि प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। मृतक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस ने पंचनामा भर कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।