झडीपानी- कोल्हूखेत मार्ग पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त, दो को मामूली चोट ।

मसूरी:-  पर्यटक वाहन झडीपानी चूना खाला क्षेत्र में रोड पर अनियंत्रित हो कर पलट गया जिसमें सवार दो युवक मामूली रूप से घायल हो गये उनका प्राथमिक उपचार किया गया व उनके वाहन को देहरादून भिजवा दिया गया।
पुलिस के अनुसार सुबह सात बजे सिटी कंट्रोल से 112 के माध्यम से सूचना दी की एक कार चुनाखाला के पास रोड पर पलट गई है। इस सूचना पर थाने से पर्याप्त पुलिस बल, रात्रि अधिकारी, चौकी कोलूखेत से कर्मचारियों को आपदा उपकरण लेकर तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना किया गया। घटनास्थल पर जाकर देखा तो एक वाहन संख्या महिंद्रा थार बीआर 09एक्यू 0018 रोड पर पलटी हुई है। जानकारी करने पर पता लगा कि उक्त वाहन मसूरी से देहरादून की तरफ जा रहा था जो चुनाखाला के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराकर रोड पर ही पलट गया जिसमें चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे जिनको मामूली चोटें आई हैं। उक्त वाहन को क्रेन की सहायता से टो कर देहरादून भिजवाया गया है व यातायात सुचारू कर दिया गया है। घायलों में अनिकेत आनंद पुत्र अमित कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी बेवूसाई डाक बंगला चौक बिहार,  ऋषभ कुमार पुत्र रंजीत कुमार निवासी चालक नगर  बेबुसाई बिहार उम्र 19 वर्ष हैं।