मसूूरी :- प्रातः एक पर्यटक वाहन अनियंतित्र होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिया जिसमें सवार दो लोगों को चोटें लगी। पुलिस व फायर ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि प्रातः करीब ढाई बजे एक पर्यटक वाहन संख्या डीएल 2 सीबीई 7392वेगनार मसूरी से कैंपटी फाल की ओर जा रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर जीरो प्वाइट से दूसरी रोड पर करीब 100 मीटर नीचे गिर गई। जिसमें दो लोग घायल हो गये सूचना मिलने पर फायर सर्विस व पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में दीपक निमेश पुत्र संजय सिंह निवासी कवि नगर दिल्ली व हरनान पुत्र मोहम्मद जीमल निवासी गली नबंर पांच कविनगर है। घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

