मसूरी :- महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई । इस अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया और उनको निशुल्क दवा वितरित की गई। इससे पहले महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया,लोगों को महाराजा अग्रसेन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट सेवा करने के लिए 25 लोगों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर अनुज तायल ने बताया कि अग्रवाल महासभा द्वारा आज मसूरी में महाराजा अग्रसेन की जयंती को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है और पूरे विश्व में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अग्रकुल संस्थापक महाराजा अग्रसेन के पद चिन्हों पर चलकर अग्रवाल महासभा विभिन्न जनहित के कार्य करती आ रही है और जन सेवा कर रही है।
इस अवसर पर अग्रवाल महासभा के सदस्य संदीप अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में मसूरी के साथ ही आसपास के क्षेत्र के लोग भी आकर इसका लाभ ले रहे हैं। इस अवसर पर रामकुमार गोयल, मनमोहन सिंह मल्ल, धन प्रकाश अग्रवाल, सुनील गोयल, नरेश अग्रवाल, रवि गोयल, दीपक अग्रवाल, ऐ के गर्ग, सचिन गर्ग, रविंद्र गोयल, आरती अग्रवाल, ममता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, अर्चना गोयल, श्रुति भारद्वाज, डी आर सलोनी सहित भारी संख्या में लोग मोजुद रहे।

