एनएसएस शिविर में छात्रों को अग्नि सुरक्षा की प्राथमिक जानकारी दी।

मसूरी। मसूरी अग्नि शमन विभाग ने महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में मौजूद छात्र छात्राओं को अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्राथमिक जानकारी दी व अग्निशमन उपकरणों के बारे में जानकारी के साथ प्रशिक्षण दिया।
महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मदिर इंटर कालेज एनएसएस शिविर में प्रतिभाग कर रहे स्वयं सेवकों को अग्निशमन प्रभारी अधिकारी धीरज तड़ियाल ने छात्र छात्राओं को अग्नि शमन से संबंधित जानकारी दी। व बताया कि किस तरह से आग लगने के विभिन्न मामलों में सुरक्षा की जा सकती है ताकि जानमान की हानि होने से बचाया जा सके। वहीं उन्होंने अग्नि शमन उपकरणों के माध्यम से उन्हें आग लगने पर उपयोग करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया ताकि अग्नि दुर्घटना के समय छात्र उपकरणों का प्रयोग कर धनजन की हानि होने से बचा सकें।