मसूरी:- अहिल्या बाई होल्कर तीन सौवीं जन्मशती पर भाजपा मसूरी मंडल की ओर से स्कूली छात्राओं के बीच चित्रकला व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज में किया गया।
प्रतियोगिता में मसूरी के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुंदर चित्र बनाये वहीं आकर्षक मेंहदी बनाई। चित्रकला प्रतियोगिता में महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्यामंदिर की आंचल पंवार ने पहला, इसी विद्यालय की पायल नेगी ने दूसरा, व सान्या सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज ने तीसरा पुरस्कार जीता वहीं मेंहदी प्रतियोगिता में निहारिका ने पहला, शिवानी ने दूसरा व पायल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, विजय रमोला, विजय बिंदवाल, गुडमोहन नेगी, कार्यक्रम संयोजिका जसोदा शर्मा, उप संयोजक कमला थपलियाल, अनीता धनाई, कमल शर्मा, अनिल, कुणांल, सीता पंवार आदि मौजूद रहे।

