मसूरी:- सनातन धर्म मंदिर में दूसरी बार एक शाम खाटू वाले श्याम बाबा के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया वहीं भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित एक शाम खाटू वाले श्याम बाबा के नाम भजन संध्या में सहारनपुर से आयी भजन पार्टी श्याम धनी परिवार ने एक से बढकर एक भजन सुना कर श्रद्धालुओं को झूमने व नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर भजनों का आनंद लिया व खाटू श्याम के दर्शन किए तथा परिवार की खुशहाली की कामना की। भजन संध्या के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष उपेंद्र पवार ने बताया कि संस्था द्वारा दूसरी बार खाटू श्याम भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है और जिस प्रकार से श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं उससे ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक त्यौहार के रूप में मनाया जा रहा है। मंदिर समिति के संदीप अग्रवाल ने कहा कि सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं और खाटू श्याम के भजन कीर्तन के दौरान सभी भक्ति में हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर आने वालों की मनोकामनाएं पूर्ण हो रही है और आगे भी इस कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया जाएगा। इस मौके पर अतुल अग्रवाल, आयुष बंसल, अनुराग रस्तोगी, अमित सिंधल,रमन गुप्ता, आशीष मित्तल, अश्विनी गोयल, मोहित गुप्ता, इंद्रेश गोयल, पुनित गुप्ता, अनिल अग्रवाल, उपेंद्र पंवार, स्मृति हरि, सीमा गोयल, नेहा गोयल, नागेद्र उनियाल, सुरेश गोयल, धन प्रकाश अग्रवाल, अनुज गुप्ता, अतुल शर्मा, सानू वर्मा, सौरभ गुप्ता, रजत अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अतुल सक्सेना, वैभव तायल, दीपक गुप्ता, तनुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

