मसूरी– देश के गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस पर प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने उप जिला चिकित्सालय जाकर रोगियों को फल वितरित किए व उसके बाद शहीद भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरित किया व आतिशबाजी की गई।
देश के गृहमंत्री अमित शाह का जन्म दिन भाजपा मसूरी मंडल ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर प्रदेश के काबीना मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी ने उपजिला चिकित्सालय पहुचं कर रोगियों को फल वितरित किए व शहीद स्थल पर पर्यटकों व नागरिकों को मिष्ठान वितरित करने के साथ ही आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज अमित शाह जन्म दिन है जिसे भाजपा मसूरी मंडल पूरे उत्साह के साथ मना रहा है जिसके तहत अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए गये। उन्होंने कहा कि भाजपा को देश में उंचाइयों पर पहुंचाने में अमित शाह का बडा योगदान है। उन्होंने कहा कि शाह ने धारा 370 व 35ए को समाप्त करने में उनकी अहम भूमिका रही है वहीं कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जिनके दूरगामी परिणाम देश हित में निकलेंगे। उन्होंने उनके दीर्घायु होने व भाजपा का नेतृत्व इसी तरह करते रहे इसकी कामना की। उन्होंने इस मौके पर उप जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया व कहा कि यह अस्पताल मसूरी ही नहीं आस पास के ग्रामीण क्षेत्राों का एकमात्र प्रमुख अस्पताल है। उन्होंने कहा कि यहां पर परमानेंट सर्जन नहीं है, आर्थोंपेडिक सर्जन, ईएनटी सर्जन परमानेंट नही है, जबकि नर्सिग स्टाफ पूरा है, चतुर्थ श्रेत्री के कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जायेगा इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता की गई है जिन्होंने आश्वस्थ किया है कि मसूरी की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जायेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, महामंत्री कुशाल राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, रजत अग्रवाल, अवतार कुकरेजा, मीरा सकलानी, पुष्पा पडियार, सतीश ढौडियाल, अनीता धनाई, धर्मपाल पंवार, आशुतोष कोठारी, अमित भटट,विजय बिंदवाल, राजेंद्र रावत, शाहिद, आदि मौजूद रहेे।

