मसूरी:- अमित गुप्ता शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त हुए। कॉन्ग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा हम अमित गुप्ता को शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी कपरवाण अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर अमित गुप्ता को शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया। काफी समय से गहमागहमी के चलते कांग्रेस डेलीगेट, वुथ अध्यक्षों व शहर के वरिष्ठ कांग्रेस जनों से वार्ता कटने के बाद पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर अमित गुप्ता की नियुक्ति की गई, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी कपरवाण अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहां की हुए कांग्रेस के सिद्धांतों पर चलकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर अमित गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, समस्त प्रदेश नेतृत्व व समस्त कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे व मसूरी में संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

