राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को क्षैतिज आरक्षण देने पर अभिनंदन पत्र दिया।

मसूरी:- मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने आये मसूरी के राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्य मंत्री का राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को दस प्रतिशक्ष क्षैतिज आरक्षण देने के लिए आभार व्यक्त किया व अभिनंदन पत्र दिया। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष देवी गोदियाल ने अभिनंदन पत्र पढा व साथ ही मांग की कि छूटे आंदोलनकारियों को चिन्हीकरण किया जाय जिससे आरक्षण का लाभ उनके बच्चों को भी मिले व आंदोलनकारियों को मिलने वाली सम्मान निधि एक समान की जाय


इस अवसर पर  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन  भी किया गया जिसमें लोक गायक जितेंद्र पंवार, लोक गायिका मंजु नौटियाल, ने शहीदों को समर्पित गीत सहित लोक गीतों की प्रस्तुति दी। मंजू नौटियाल के सुरतू मामा व कमर पिड़ा पर लोग जमकर झूमे। वहीं फिल्म निदेशक व गीतकार प्रदीप भंडारी ने मैं उत्तराखंड का शहीद हूूं कविता प्रस्तुत की जिसे सुन स्रोता भाव विभोर हो गये। ईप्टा की ओर से ममता कुमार व साथियों ने आंदोलन के समय गाये गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन अनिल गोदियाल ने किया इस मौके पर उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, संस्कृतिकर्मी राजेंद्र रावत, मनोज टम्टा सहित लोग मौजूद रहे।