मसूरी:- मसूरी के विधायक व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की। व मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लोकार्पण के लिए निमंत्रण दिया।
मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सांसद अनिल बलूनी को ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनिल बलूनी को मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लोकार्पण के लिए भी आमंत्रित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा मसूरी में 144 करोड़ रुपए की मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा शीघ्र ही पेयजल पंपिंग योजना का लोकार्पण सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना स्वीकृत कराने के लिए सांसद अनिल बलूनी का आभार भी प्रकट किया। मालूम हो कि मसूरी में लगातार पानी की कमी के कारण आम जनता व होटल व्यवसायी परेशान थे, जिस अनिल बलूनी के पूर्व में मसूरी आने पर उनसे मसूरी की पानी की समस्या के समाधान के लिए यमुना पंपिग योजना की मांग की जिस पर उन्होंने दिल्ली जाकर भारत सरकार से योजना को स्वीकृति दिलायी व मसूरी की पानी की समस्या के समाधान के लिए 144 करोड़ की स्वीकृति दिलायी। अब योजना पूरी हो चुकी है व उसका विधिवत लोकार्पण किया जाना है।