अंकिता भंडारी के दोषियों को सजा के फैसले पर खुशी व्यक्त की।

मसूरी:- अंकिता भंडारी हत्याकांड में जहां पूरे देश की नजर कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई थी और दोषियों को लगातार फांसी देने की मांग की जा रही थी वही कोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है, लेकिन लोग उनको फांसी देने की मांग कर रहे हैं व इस निर्णय को नाकाफी बता रहे है।
मसूरी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपीयों के नाम को उजागर कर सजा देने की मांग की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए सजा को नाकाफी बताया है और दोषियों को फांसी देने की मांग की है वही सरकार से मांग की है कि इसमें शामिल वीआईपीयों के नाम को उजागर किया जाए ताकि अंकिता भंडारी को पूरा न्याय मिल सके। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिजन भी फैसले से संतुष्ट नहीं है और जिस प्रकार से आनन फानन में वंतरा रिसोर्ट में तोड़फोड़ की गई  और सारे सबूतों को मिटा दिये गये उससे  सरकार की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिंह लगता है, कांग्रेस पार्टी लगातार तीन वर्षों से अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन कर रही है और हमेशा अंकिता भंडारी के परिजनों के साथ खड़ी रहेगी।।