मसूरी:- कांग्रेस कमेटी और राज्य आंदोलनकारी संगठन द्वारा अंकित भंडारी हत्याकांड की पुण्यतिथि पर शहीद स्थल झूला घर पर अंकित भंडारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।इसके बाद कैंडल मार्च निकाल कर अंकित भंडारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अंकित भंडारी को न्याय नहीं मिल पाया है और उसके परिजन आज भी न्याय की आस लिए दर-दर भटक रहे हैं । उन्होंने कहा कि उस वीआईपी का नाम भी उजागर किया जाना चाहिए जिसे बचाने के लिए सरकार इस हत्याकांड का खुलासा नहीं होने दे रही है।
इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी देवी गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी ने पहाड़ की अस्मिता को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है आज 1 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी पहाड़ की बेटी न्याय की मांग कर रही है और इस जघन्य हत्याकांड से पहाड़ के लोगों में रोष व्याप्त है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद्र, वसीम खान, महिमानंद, दीपेंद्र भंडारी, अरविंद सोनकर, भरोसी रावत, श्रीपति कंडारी, प्रिंस, चांद खान सहित भारी संख्या में लोग मोजुद रहे।

