गुरू सिंह सभा ने अर्जुन देव शहीदी दिवस मनाया, छबील लगाई व लंगर का आयोजन किया।

मसूरी:-  गुरू सिंह सभा लंढौर मसूरी ने शहीद गुरू अर्जुन देव का शहीद दिवस गुरूपर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर गुरूद्वारे में शबद कीर्तन किया गया व भंडारे का आयोजन किया गया वहीं गुरूद्वारा चौक पर आम जनता व पर्यटकों के लिए कची लस्सी छबील लगाई गई।
गुरू सिंह सभा ने शहीद गुरू अर्जुनदेव का शहीदी दिवस गुरूपर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर गुरूद्वारे में अखंड पाठ किया गया वहीं शबद कीर्तन का आयोजन किया गया व अंत में सभी की सुख समृद्धि व देश में अमन चैक की अरदास की गई। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर गुरूपर्व पर गुरूद्वारा चौक में कची लस्सी छबील का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों व पर्यटकों ने लस्सी शर्बत का आनंद लिया। इस मौके पर गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष एमपीएस खुराना, मंत्री जसबीर सिंह, नरेंद्र सिह, त्रिलोचन सिंह डंपी, जसविंदर सिंह माटी, तनमीत खालसा, परमजीत कोहली सहित बड़ी संख्या में सिख समुदाय सहित अन्य समुदाय के लोग मौजूद रहे।