भगवान शंकर आश्रम ने राम नवमी पर निर्धन और वंचित 21 परिवारों को मासिक राशन वितरित किया।

मसूरी :- देवभूमि उत्तराखण्ड में अवस्थित आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन के तत्त्वावधान में संचालित भगवान शंकर आश्रम द्वारा घोषित माँ अन्नपूर्णा भंडारा कार्ड योजना के अन्तर्गत रामनवमी के शुभ अवसर पर फ्री राशन वितरण सम्पन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र के अतिनिर्धन और वंचित 21 परिवारों को अप्रैल माह का मासिक घरेलू राशन वितरित किया गया।
अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री के अनुसार ट्रस्ट के अध्यक्ष और आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता परमप्रज्ञ जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज के निर्णय के अनुसार आश्रम द्वारा समग्र मानवता के कल्याण हेतु यह अभियान गत मार्च 2020 से संचालित है। गुरुदेव का कहना है कि जहाँ दुनिया भर में अवसाद एवं दुख प्रसारित हो रहा है वहीं दान पुण्य ऐसा सुकर्म है जिसे करने से न केवल दूसरों की मदद होती है किन्तु स्वयं के अंतरमन में शांति का उदय होता है। जिन कर्मों में स्वार्थ न होकर ईश्वर प्रेम निहित होता है वह कर्म ही हमें वास्तविक खुशी प्रदान करते हैं।