मसूरी:-एक बार फिर प्रशासन द्वारा नगर पालिका के सहयोग से अतिक्रमण पर कार्यवाही की गई। गाड़ीखाना क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाया गया ।नायब तहसीलदार विनोद तिवारी के नेतृत्व में माल रोड पर किए गए अतिक्रमण पर कार्यवाही की गई, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन और नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
इस बारे में जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार विनोद तिवारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है । उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि और नालों पर किए गए अतिक्रमण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने कहा कि कई अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं और उसके बाद भीअतिक्रमण नहीं हटाया गया तो ध्वस्त करने पर आए खर्चे को भी उनके द्वारा वसूला जाएगा और आगे भी लगातार अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।

