मसूरी:- सर्वधर्म सदभाव का प्रतीक बाबा बुल्लेशाह का 36वां वार्षिक उर्स पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सभी धर्मो के लोगों ने बाबा बुल्लेशाह की मजार पर जाकर मत्था टेका व चादरें चढा कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
बालाहिसार स्थित बाबा बुल्लेशाह का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी धर्मों के लोगों ने बाबा की मजार पर जाकर चादरें व प्रसाद चढाया व परिवार की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मसूरी सहित देहराूदन, सहारनपुर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर बाबा की मजार पर जाकर दर्शन किए। इस अवसर पर बाबा की शान में कव्वाली आयोजित की गई। बाबा बुल्लेशाह उर्स समिति के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि बाबा बुल्लेशाह के दर पर जो भी फरियादी आता है उसकी मनोकमनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि बाबा का 36वां उर्स है जिसमे सभी धर्मो के लोगों ने मजार पर जाकर बाबा के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया है वहीं कई अन्य श्रद्धालुओं ने भी अगल अलग स्थानों पर बाबा केे नाम पर भंडारा व खाने पीने की चीजें वितरित की। उन्हानें कामना की कि बाबा सभी की मनोकामनाएं पूरी करे, सभी को स्वस्थ्य रखे व आपसी भाईचारा बना रहे। उन्होंने कहा कि जिसको बाबा का आशीर्वाद मिलता है वह खुशहाल हो जाता है। बाबा सभी धर्मो के है यहां पर हिंदू मुस्लिम, सिख व ईसाई सभी धर्मो के लोग आते हैं व दर्शन कर पुण्य का लाभ कमाते हैं। इस अवसर पर इनफान अहमद ने कहा कि मसूरी पर बाबा का बड़ा आशीर्वाद है, मसूरी की शान है, जब मसूरी बनी थी तब यह अफगानिस्तान से यहां आये थे। जो परेशान या साया रहता है तो यहां आकर दूर हो जाता है। पंजाब संगरूर से आई महिला राजू ने कहा कि वह पिछले 25 वर्ष से यहां आ रहे है बाबा की बड़ी कृपा है उनका बेटा बाबा के आशीर्वाद से बाहर गया व उन्ही के आशीर्वाद से दोनों पोते हुए है। उन्होंने कहाकि बाबा की सभी पर कृपा होती है। बाबा बुल्लेशाह में सभी धर्मो के लोग बड़ी संख्या में आकर मुहब्बत का पैगाम दे रहे हैं। ऐसे में खुदा उनकी नेक दिली से मन्नते पूरा करता है। यह हिंदू मुस्लिम सदभाव का प्रतीक है। बाबा बुल्लेशाह के उर्स पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया वहीं अन्य लोगों ने भी अपनी सामर्थ के अनुसार मजार पर आये श्रद्धालुओं को खानेपीने की चीजें भेंट की। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, मंजूर अहमद, चांद खान, जोगेदर सिंह कुकरेजा, राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिधि व विभिन्न धर्माे के लोग मौजूद रहे।

